‘खेल वाली दिवाली’ में मैदान पर उमड़ा उत्साह: अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों संग खेलकर दिया फिटनेस का संदेश

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। दीपावली के पावन पर्व को खेल, फिटनेस, पारिवारिक सहभागिता और सामाजिक सरोकार से जोड़ने की अनूठी पहल के तहत रविवार को लिलिपॉन्ड में दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन (DSF) के तत्वावधान में खेलो बीकानेर क्लब द्वारा विशेष ‘खेल वाली दिवाली – संडे स्पोर्ट्स लैब’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

‘खेल वाली दिवाली’ में मैदान पर उमड़ा उत्साह: अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों संग खेलकर दिया फिटनेस का संदेश
‘खेल वाली दिवाली’ में मैदान पर उमड़ा उत्साह: अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों संग खेलकर दिया फिटनेस का संदेश


डीएसएफ की निदेशक निशा लिम्बा ने बताया कि आयोजन में बीकानेर देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, उपमहापौर पंकज गहलोत, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, युधिष्ठिर सिंह भाटी, राधा, किशन, मनोज एवं मंदीप जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

‘खेल वाली दिवाली’ में मैदान पर उमड़ा उत्साह: अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों संग खेलकर दिया फिटनेस का संदेश
‘खेल वाली दिवाली’ में मैदान पर उमड़ा उत्साह: अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों संग खेलकर दिया फिटनेस का संदेश


मैदान पर उतरा रोमांच, रस्साकशी बनी मुख्य आकर्षण कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अभिभावकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल व फिटनेस गतिविधियाँ आयोजित की गईं। आयोजन का मुख्य आकर्षण रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) प्रतियोगिता रही, जिसमें एक ओर उपमहापौर पंकज गहलोत की टीम और दूसरी ओर श्याम पंचारिया की टीम आमने-सामने उतरी। अतिथियों और बच्चों के बीच हुए इस कड़े मुकाबले ने पूरे मैदान में ऊर्जा और उत्साह का संचार कर दिया।

दीपावली के साथ मनी जन्मदिन की खुशियाँ कार्यक्रम में खुशियों का रंग उस समय और गहरा हो गया, जब उपस्थित दो बच्चों का जन्मदिन सभी ने मिलकर केक काटकर मनाया। इसके साथ ही तिथि अनुसार पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका का जन्मदिन भी मैदान में केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और खेल के साथ उत्सव की खुशियाँ साझा कीं।

‘वोकल फॉर लोकल’ और स्क्रीन-फ्री बचपन का आह्वान सक्रिय भागीदारी निभाने वाले 21 बच्चों को विशेष दिवाली उपहार, प्रसाद, पटाखे और मिट्टी के पारंपरिक दीपक भेंट किए गए। मिट्टी के दीपक वितरित कर स्थानीय कुम्हारों को संबल देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को पटाखों के साथ कम से कम एक खेल उपकरण अवश्य उपहार में दें, ताकि बच्चे मोबाइल स्क्रीन छोड़कर मैदान से जुड़ें और उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास व टीम भावना का विकास हो सके।

अतिथियों और आयोजकों के विचार

  • उपमहापौर पंकज गहलोत ने कहा कि वे स्वयं खेल प्रेमी हैं और नियमित फिटनेस तथा बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए प्रत्येक रविवार इस आयोजन में शामिल होने का प्रयास करेंगे।
  • डीएसएफ के वरिष्ठ निदेशक उमाशंकर लिम्बा ने कहा कि बच्चों को मैदान तक लाने में सबसे बड़ा संबल अभिभावकों का है। परिवार का विश्वास और सहयोग ही खिलाड़ी की असली नींव बनता है। संस्था का उद्देश्य समाज को नशामुक्त, सक्रिय और स्वस्थ बनाना है।

आयोजन में रीस्टार्ट जिमनास्टिक्स एकेडमी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में खेलो बीकानेर क्लब व डीएसएफ टीम के सदस्य महावीर, रवि, कविता, संतोष, कोमल, रामनिवास, प्रेक्षा, हिताशा, साक्षी, कुसुम, निशा, रुद्राक्ष, अभिषेक, प्रियांशु, विष्णु, श्रेया, सुमन, ऋषिता आदि का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.