दीपावली पर शहर के 80 वार्डों में होगी विशेष सजावट - महापौर अनिल कल्ला ने दिए निर्देश

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 27 अक्टूबर। दीपावली पर्व को लेकर बीकानेर नगर निगम ने शहर की सजावट की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

दीपावली पर शहर के 80 वार्डों में होगी विशेष सजावट - महापौर अनिल कल्ला ने दिए निर्देश
दीपावली पर शहर के 80 वार्डों में होगी विशेष सजावट - महापौर अनिल कल्ला ने दिए निर्देश


महापौर अनिल कल्ला द्वारा जारी यू.ओ. नोट में आयुक्त/उपायुक्त को निर्देशित किया गया है कि राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के प्रावधानों तथा स्वायत्त शासन विभाग के आदेशों के तहत दीपावली पर बीकानेर शहर के समस्त 80 वार्डों के मुख्य बाजारों, मुख्य मार्गों, मोहल्लों और ऐतिहासिक इमारतों की सजावट का कार्य किया जाना है।

यू.ओ. नोट में उल्लेख किया गया है कि बीकानेर विकास प्राधिकरण एवं आवासन विभाग द्वारा भी अपने क्षेत्राधिकार में सजावट का कार्य करवाया जा रहा है। इसलिए दोनों विभागों से समन्वय स्थापित कर उनके द्वारा करवाई जा रही सजावट स्थलों की सूची प्राप्त कर, शेष रहे निगम क्षेत्र में सजावट का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कर तीन दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.