ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। दीपावली के दौरान पटाखों और बारूद से झुलसने के 76 मामले सामने आए। हादसों में छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित कई लोग घायल हुए। झुलसने के ज्यादातर मामले हाथ, चेहरे, सिर, आंख, पैर और गले से जुड़े हैं।
![]() |
| दीपावली पर पटाखों से झुलसे 76 लोग, अल मदद वेलफेयर सोसायटी ने 24 घंटे की सेवा |
इन हादसों के दौरान अल मदद वेलफेयर सोसायटी के सेवादारों ने लगातार 3 से 4 दिनों तक 24 घंटे सेवा दी। सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने घायलों को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। इसके साथ ही अस्पताल में जल सेवा, चाय सेवा और मरीजों के परिजनों की मदद भी की।
सोसायटी ने इस सेवा कार्य में सहयोग के लिए पीबीएम अस्पताल प्रशासन, जिला पुलिस प्रशासन और अस्पताल स्टाफ का आभार जताया। विशेष रूप से अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया, प्रिंसिपल डॉ. परमिंदर सिरोही, डॉ. बी.एल. खजोटिया और डॉ. एल.के. कपिल का धन्यवाद किया।
सेवा कार्य में ताहिर हुसैन, रमजान अली, सद्दाम हुसैन, मोहम्मद शफी, मोहम्मद आबिद राठौर, शेर मोहम्मद, मोहम्मद रफीक, बबलू खान, अब्दुल रशीद, मोहम्मद रफी खान, मोनू मिस्त्री, वसीम खान, सांवर राईका, मोहम्मद उमर, समीर खान, आदिल, पुखराज सोनी, इदरीश समेजा, देवेंद्र भाई और अकबर अली सहित अन्य सेवादार जुटे रहे।
सोसायटी ने आमजन से अपील की कि त्योहार खुशियों के साथ सावधानी से मनाएं और पटाखे चलाते समय बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। किसी भी हादसे में घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाएं।

