राती घाटी युद्ध का 493वां विजय दिवस 29 नवंबर को मनाया जाएगा

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। राती घाटी समिति के तत्वावधान में राती घाटी युद्ध का 493वां विजय दिवस समारोह आगामी 29 नवंबर को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। समिति के महामंत्री ओम नारायण श्रीमाली ने बताया कि समिति पिछले 36 वर्षों से प्रतिवर्ष यह विजय दिवस मनाती आ रही है।

राती घाटी युद्ध का 493वां विजय दिवस 29 नवंबर को मनाया जाएगा
राती घाटी युद्ध का 493वां विजय दिवस 29 नवंबर को मनाया जाएगा


समारोह के दौरान प्रतिवर्ष की भांति इतिहास एवं शौर्य के राष्ट्रीय अलंकरण प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही गो-सेवा, पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन तथा सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले मरुधरा के सपूतों को सम्मानित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, पिछले तीन वर्षों से दिए जा रहे 'स्व. श्याम आचार्य पत्रकारिता सम्मान' से मरुवाणी को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गरिमा प्रदान करने वाले एक चयनित पत्रकार को भी अलंकृत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि विक्रम संवत 1591 की मिगसर कृष्णा पंचमी को राव बीकाजी के पौत्र और बीकानेर के चौथे शासक राव जैतसी ने मुगल बादशाह बाबर के पुत्र तथा गजनी और लाहौर के शासक कामरां को युद्ध में पराजित किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.