धर्मेन्द्र गोल्ड कप पर मास्टर बच्ची क्लब का शानदार कब्जा, अंडर-19 वर्ग में बनी विजेता

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति द्वारा आयोजित 10वीं जिला स्तरीय धर्मेन्द्र गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन अत्यंत उत्साह, रोमांच और खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान मास्टर बच्ची क्लब ने अंडर-19 वर्ग का खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंडर-15 वर्ग में DISSA संस्थान की टीम विजेता रही तथा बालिका वर्ग में गजनेर फुटबॉल क्लब ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

धर्मेन्द्र गोल्ड कप पर मास्टर बच्ची क्लब का शानदार कब्जा, अंडर-19 वर्ग में बनी विजेता
धर्मेन्द्र गोल्ड कप पर मास्टर बच्ची क्लब का शानदार कब्जा, अंडर-19 वर्ग में बनी विजेता


प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल कौशल का परिचय देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। इस समापन समारोह में नारायणदास रंगा, उद्यमी एवं समाजसेवी रामजी सोनी, अशोक छंगाणी, कोच मदन जी, विनोद, कमरुद्दीन, आशीष किराडू, अनिल छंगाणी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष आकर्षण के रूप में अंडर-19 वर्ग की विजेता टीम मास्टर बच्ची क्लब को राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी पंकज ओझा द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई।

जिला फुटबॉल संघ के सचिव भरत पुरोहित एवं रहमत अली ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना और युवाओं में फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाना है। वहीं, अध्यक्ष सुनील बांठिया ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।

इस बार प्रतियोगिता को 'इंडिया खेलो फुटबॉल' एवं 'टाइगर कैपिटल' का विशेष सहयोग मिला, जिसके तहत खिलाड़ियों को फुटबॉल किट भी वितरित की गई, ताकि उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिल सके। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रेमियों और आयोजकों का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.