राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनासर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 26 अक्टूबर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में आरबीएसके मेडिकल टीम ने 150 से अधिक छात्र-छात्राओं का सामान्य स्वास्थ्य, पोषण स्तर एवं मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु गहन परीक्षण किया तथा आवश्यक परामर्श दिया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनासर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनासर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित


इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. राजेन्द्र बिश्नोई, डॉ. दीपिका मीणा, अविनाश एवं शकील की टीम ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

शिविर के दौरान टीम प्रभारी डॉ. राजेन्द्र बिश्नोई ने विद्यालय के प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘से नो टू ड्रग्स’ (नशे को ना कहिए) जनजागरूकता अभियान की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने इसे युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए समय की मांग और अत्यंत प्रभावी पहल बताया।

डॉ. बिश्नोई ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किशोरावस्था में स्वस्थ जीवनशैली और सही निर्णय ही उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति निरंतर जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी से ही स्वस्थ समाज की रचना संभव है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति सचेत करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय स्टाफ सदस्य तोलाराम मेघवाल, सुनील कुमार, रजनीश मोदी, सीमा चौहान, सुनीता यादव, निशा, रेणुबाला, सरोज शर्मा, संगीता शर्मा एवं कांता रानी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे स्वयं स्वस्थ रहें, नशे से दूर रहें और एक नशामुक्त व सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.