पंचायत समिति चुनाव को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने संभाली कमान, प्रत्याशियों को दिया विजय का मंत्र

ट्रिपल एस ओ न्यूज, श्रीडूंगरगढ़। पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी गतिविधियों को तेज कर दिया है। शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय में विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशियों, समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुनावी तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया। श्रीडूंगरगढ़ एवं रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिला।

पंचायत समिति चुनाव को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने संभाली कमान, प्रत्याशियों को दिया विजय का मंत्र
पंचायत समिति चुनाव को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने संभाली कमान, प्रत्याशियों को दिया विजय का मंत्र


विधायक ताराचंद सारस्वत ने प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए संगठनात्मक मजबूती, आपसी समन्वय और प्रभावी जनसंपर्क पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव प्रचार में जुटें तथा गांव-गांव, ढाणी-ढाणी और घर-घर तक पहुंचकर भाजपा की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।

विधायक सारस्वत ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का समर्पण पार्टी की महत्वपूर्ण ताकत है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाते हुए सामूहिक प्रयासों के साथ चुनावी अभियान को आगे बढ़ाए। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से आपसी तालमेल बनाए रखने तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने का आह्वान किया।


विधायक के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बिग्गा सहित कई गांवों के ग्रामवासी भाजपा में शामिल

इस दौरान क्षेत्र में विधायक श्री ताराचंद सारस्वत द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर गांव बिग्गा सहित विभिन्न गांवों के कई ग्रामवासियों ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें गांव बिग्गा के श्री श्रवण राम मेघवाल एवं श्री गोरखाराम मेघवाल सहित कई लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन की । इस अवसर पर विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने भाजपा में शामिल हुए सभी ग्रामवासियों को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भाजपा कार्यालय में दिनभर प्रत्याशियों, समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के बीच विधायक सारस्वत ने संगठनात्मक एकजुटता, आपसी समन्वय और जनसंपर्क को प्रभावी बनाने का संदेश दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनसेवा की भावना के साथ सक्रिय भूमिका निभाने और चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनसेवा का संकल्प लेकर भाजपा पंचायत समिति चुनाव की तैयारियों में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.