ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 10 अक्टूबर। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के पहले चरण के तहत चार पंचायत समितियों के लिए इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रथम रेंडमाइजेशन शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन की मौजूदगी में किया गया।
![]() |
| पंचायत राज आम चुनाव: चार पंचायत समितियों के लिए ईवीएम का हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन |
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच सितंबर में की गई तथा जिले के लिए 4141 बैलेट यूनिट (बीयू) और 1944 कंट्रोल यूनिट (सीयू) सही पाई गई।
शनिवार को प्रथम रेंडमाइजेशन के दौरान जिले की 4 पंचायत समिति क्षेत्रों के 315 मतदान केंद्रों के लिए 412 कंट्रोल यूनिट और 821 बैलेट यूनिट आवंटित की गई।
इस दौरान चारों पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी, ईवीएम वेयर हाउस के नोडल अधिकारी श्री भवानी प्रकाश, भाजपा के श्री श्याम सिंह हाडला, कांग्रेस के श्री प्रहलाद सिंह मार्शल, श्री शिव लाल गोदारा, आरएलपी के श्री दानाराम घिंटाला आदि मौजूद रहे।

