श्री कुम्हार धर्मशाला (रामपुरा बस्ती) की नई कार्यकारिणी का गठन: रेखाराम खुडिया बने अध्यक्ष

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। श्री कुम्हार धर्मशाला के प्रांगण (रामपुरा बस्ती, बीकानेर) में समाज बंधुओं की एक आवश्यक एवं गरिमामयी बैठक श्री रेखाराम खुडिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में धर्मशाला के सुचारू संचालन, सामाजिक गतिविधियों के विस्तार और संगठनात्मक मजबूती पर विचार-विमर्श करने के पश्चात सर्वसम्मति से 'श्री कुम्हार धर्मशाला, रामपुरा बस्ती' की नई कार्यकारिणी एवं संरक्षक मंडल का गठन किया गया।

श्री कुम्हार धर्मशाला (रामपुरा बस्ती) की नई कार्यकारिणी का गठन: रेखाराम खुडिया बने अध्यक्ष
श्री कुम्हार धर्मशाला (रामपुरा बस्ती) की नई कार्यकारिणी का गठन: रेखाराम खुडिया बने अध्यक्ष


बैठक में सर्वसम्मति से घोषित नवनिर्वाचित पदाधिकारी, संरक्षक व सदस्य निम्नानुसार हैं:

कार्यकारिणी पदाधिकारी

  • अध्यक्ष: श्री रेखाराम खुडिया
  • उपाध्यक्ष: श्री प्रेम रतन मंगलाव एवं श्री सुरेश कुमार भोभरिया
  • सचिव: श्री शिवरतन गेदर
  • सह सचिव: श्री मदनलाल माहर
  • कोषाध्यक्ष: श्री प्रकाश कुमार मंगलाव
  • सह कोषाध्यक्ष: श्री नटवर लाल कुमावत
  • संगठन मंत्री: श्री सुनील कुमार गेदर
  • सह संगठन मंत्री: श्री मनोज खुडिया
  • सह संगठन मंत्री: श्री चंद्र प्रकाश मंगलाव
  • निर्माण मंत्री: श्री धनराज प्रजापत (खोबरवाल) एवं श्री सुरजाराम कुम्हार (गेदर)
  • व्यवस्थापक: श्री भगवानाराम जालप, श्री माधोराम लखेसर एवं श्री घनश्याम साखल
  • मीडिया प्रभारी: श्री दीपक माहर
  • सह मीडिया प्रभारी: श्री विशाल माहर एवं श्री ताराचन्द मांगर

संरक्षक मंडल

समाज के मार्गदर्शन हेतु वरिष्ठ प्रबुद्धजनों को संरक्षक मनोनीत किया गया:

  • श्री आसूराम भूटिया 
  • श्री जगदीश चन्द्र टाक
  • श्री सोहनलाल मंगलाव
  • श्री अशोक कुमार खोबरवाल
  • श्री मगन लाल मंगलाव
  • श्री बालूराम खुडिया
  • श्री अखाराम गेदर

कार्यकारिणी सदस्य

बैठक में सक्रिय सहयोग एवं प्रबंधन हेतु निम्न सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया: श्री जगदीश खुडिया, श्री मेघराज मांगर, श्री मदन लाल मोगर, श्री चेतनराम भोभरिया, श्री सीताराम डुरण, श्री शिव साड़ीवाल, श्री प्रेम झटिवाल, श्री राजु झटिवाल, श्री सत्यनारायण मंगलाव, श्री प्रकाश लखेसर, श्री सांवर लाल चान्दोरा, श्री हरिप्रसाद गेदर, श्री माणक चन्द मंगलाव, श्री भंवर लाल गेदर, श्री नवल मंगलाव, श्री गणेश मंगलाव, श्री सत्यनारायण बोधरण, श्री ताराचन्द सोखल, श्री चन्द्र प्रकाश मंगलाव, श्री डुलीचन्द झटिवाल, श्री मांगीलाल झटिवाल एवं श्री बालूराम गेदर।

बैठक के समापन पर समाज बंधुओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रेखाराम खुडिया ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि पूरी कार्यकारिणी धर्मशाला के विकास, रख-रखाव और सामाजिक एकता के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.