श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज प्रन्यास का प्रथम प्रयास: तीन दिवसीय ‘फेस्टारा नाइट एक्सपो’ 30 अक्टूबर से, पोस्टर का हुआ विमोचन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। समाज में शिक्षा, रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज प्रन्यास, बीकानेर द्वारा पहली बार तीन दिवसीय ‘फेस्टारा नाइट एक्सपो’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। एक्सपो का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जेल रोड स्थित श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन में होगा। इस उपलक्ष्य में आयोजन से संबंधित पोस्टर का औपचारिक लोकार्पण किया गया।

श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज प्रन्यास का प्रथम प्रयास: तीन दिवसीय ‘फेस्टारा नाइट एक्सपो’ 30 अक्टूबर से, पोस्टर का हुआ विमोचन
श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज प्रन्यास का प्रथम प्रयास: तीन दिवसीय ‘फेस्टारा नाइट एक्सपो’ 30 अक्टूबर से, पोस्टर का हुआ विमोचन


संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी ने इस अवसर पर कहा कि समाज के हर वर्ग की प्रगति और आत्मनिर्भरता ही एक समृद्ध समाज का आधार है। यह एक्सपो समाज के व्यापारियों और उद्यमियों को एक बड़ा मंच प्रदान करने की दिशा में एक ठोस कदम है।

आयोजन समिति की सदस्य माधुरी सोनी एवं पृथ्वी सोनी ने बताया कि एक्सपो में कुल 60 से अधिक स्टॉल्स लगने की संभावना है, जिनमें से 50 स्टॉल्स की बुकिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। इस प्रदर्शनी में सोने-चांदी के आभूषण, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, रेडीमेड गारमेंट्स, सोलर उत्पाद, कॉस्मेटिक्स और दैनिक घरेलू उपयोग की वस्तुओं की स्टॉल्स प्रमुख रूप से लगाई जाएंगी। महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हैंडीक्राफ्ट्स और गृह उद्योगों से जुड़ी विशेष स्टॉल्स भी शामिल रहेंगी।

इसके अतिरिक्त, राजस्थान सहित गुजरात, कोलकाता और बेंगलुरु के प्रसिद्ध एवं स्वादिष्ट शुद्ध व्यंजनों की 15 से अधिक फूड स्टॉल्स आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

पोस्टर विमोचन के दौरान रहे उपस्थित: पोस्टर लोकार्पण समारोह में श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी, मुख्य प्रायोजक एस. के. ज्वैलर्स के सुरेश सोनी, आयोजन टीम से माधुरी सोनी, शुभम सोनी, वीरेंद्र आर्य, अमित सोनी, भगवती प्रसाद सोनी, एडवोकेट मनीषा आर्य (सोनी), आनंद सोनी, पृथ्वी सोनी, गौरव सोनी एवं चंदन सोनी मौजूद रहे।

प्रमुख सहयोगी संस्थान: एक्सपो के मुख्य सहयोगी ‘एस. के. ज्वैलर्स’ हैं। इसके साथ ही राजाराम धारणिया, मंडोरा क्रिएशन, पद्मिनी ज्वैल्स, एस.एम. ज्वैलर्स एंड संस, डिवाइन रुद्राक्ष, सस्ता स्टेशनरी भंडार, श्री ब्राह्मण स्वर्णकार तीन गुवाड़ पंचायत भवन ट्रस्ट एवं काका बीकानेरी सह-सहयोगी की भूमिका में रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.