बींझासर के सरपंच मनोहर कड़वासरा सहित 250 से अधिक कांग्रेस व कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, श्रीडूंगरगढ़। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान बींझासर क्षेत्र के कांग्रेस एवं कम्युनिस्ट दलों से जुड़े 250 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बींझासर सरपंच मनोहर कड़वासरा के नेतृत्व में हुए इस व्यापक सदस्यता ग्रहण समारोह से क्षेत्र में पार्टी संगठन को बड़ी मजबूती मिली है।

बींझासर के सरपंच मनोहर कड़वासरा सहित 250 से अधिक कांग्रेस व कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
बींझासर के सरपंच मनोहर कड़वासरा सहित 250 से अधिक कांग्रेस व कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सारस्वत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीति, नेतृत्व और विकास कार्यों में जनता का अटूट विश्वास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को “संगठन में ही शक्ति है” का मूल मंत्र देते हुए आपसी समन्वय और निष्ठा के साथ पार्टी को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने का आह्वान किया।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख व्यक्तियों में सरपंच मनोहर कड़वासरा, जगदीश प्रसाद कड़वासरा, शेरा राम, सहीराम गोदारा, खीवणराम गोदारा, राजूराम कड़वासरा, दूलाराम मेघवाल, जेठाराम मील, अशोक कड़वासरा, हंसराज कड़वासरा, बन्नाराम खाती, सुखराम गोदारा, मालाराम नैन, कालूराम, पारमाराम, मानसुख, हंसराज, सोहन कड़वासरा एवं रमेश नैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

इस दौरान भाजपा देहात मंडल महामंत्री जगदीश पारीक, जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक श्रवण सारस्वत, सहीराम तावणिया, नरसीराम सारस्वत, रेवंतराम सारस्वत, भंवरलाल तावणिया एवं गंगाबिशन सारस्वत सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बींझासर के अलावा समंदसर, राजपुरा और मानकरासर के कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर नवसदस्यों का स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.