बीकानेर मूल के आईपीएस श्री दीपक पारीक को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 31 अक्टूबर।  बीकानेर मूल के आईपीएस अधिकारी श्री दीपक पारीक को पंजाब में विशेष अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य, शौर्य और कार्यकुशलता के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026 के लिए चयनित किया गया है। पंजाब के छह आईपीएस अधिकारियों को यह पदक मिलेगा। इनमें श्री दीपक पारीक भी शामिल हैं।

बीकानेर मूल के आईपीएस श्री दीपक पारीक को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026
बीकानेर मूल के आईपीएस श्री दीपक पारीक को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026


वर्तमान में पंजाब में एआईजी पद पर कार्यरत श्री दीपक पारीक की शिक्षा पिलानी स्थित बिरला पब्लिक स्कूल और बिट्स पिलानी में हुई है। उनके चयन की घोषणा से बीकानेर और पिलानी में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर पिता डॉ. आर.पी. पारीक को रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों की ओर से बधाइयां मिल रही हैं। श्री पारीक का पैतृक मकान सोनगिरी कुएं पर है। श्री पारीक वर्ष 2014 बेच के पंजाब कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। उनकी पत्नी भी आईपीएस हैं। श्री पारीक को पूर्व में ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही के लिए डीजीपी डिस्क सहित अन्य पुरस्कार मिल चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.