ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 1 जुलाई। डॉक्टर्स डे के अवसर पर टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। फाउंडेशन द्वारा लगातार पांचवें वर्ष इस अवसर पर चिकित्सकों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
![]() |
| डॉक्टर्स डे पर टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने किया चिकित्सकों का सम्मान |
कार्यक्रम के दौरान पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के डॉ. एल. के. कपिल एवं यूरोलॉजी विभाग के डॉ. योगेंद्र चौधरी का शॉल, माल्यार्पण, अभिनंदन पत्र तथा सजीव पौधा भेंट कर सम्मान किया गया।
फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप गुप्ता ने कहा कि चिकित्सकों की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने दोनों चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा की जा रही जनसेवा के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पंकज कंसल, प्रकाश सामसुखा, सुनील कंसल, गोविंद चौधरी, महिला विंग से मुस्कान खत्री एवं शीतल योगी, एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्थान की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया, उपाध्यक्ष लक्ष्मण रामावत, मंजू बैद तथा सोशल मीडिया एक्टिविस्ट साकिर हुसैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में पंकज कंसल एवं प्रकाश सामसुखा ने सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

