ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 16 अप्रैल। श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी के सानिध्य में तीन दिवसीय धार्मिक, सामाजिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
![]() |
| श्री गुरु अर्जुन दास जी के सानिध्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न, वैशाखी, गुरु प्रकाश दिवस व अम्बेडकर जयंती मनाई गई |
इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनों को वैशाखी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। बताया गया कि नए अनाज की शुरुआत वैशाखी से होती है, जो समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। साथ ही पंचम गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी का प्रकाश दिवस श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया तथा उनके बलिदान को नमन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर लड्डू एवं समोसे का भोग लगाया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के समाज सुधार, समानता, शिक्षा एवं संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।
विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक समरसता, स्वच्छता एवं जनकल्याण जैसे विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित राज मिस्त्रियों एवं सभी मजदूर साथियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
श्री गुरु अर्जुन दास जी ने सभी को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण को हरा-भरा रखने तथा समाजहित में कार्य करने का संदेश दिया। साथ ही 16 अप्रैल 1949 को राजस्थान पुलिस के एकीकरण दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस दिवस की शुभकामनाएं भी दी गईं।
कार्यक्रम में हुक्मी देवी, आशा देवी, सतीश मिढ्ढा, उषा गुप्ता, अवशेष गुप्ता, अनुज महरोत्रा, समिति सदस्य एवं अन्य सहयोगी सदस्य उपस्थित रहे।

