"पुराना शहर मंडल की संगठनात्मक सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन"

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। आज 11 जनवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी पुराना शहर मंडल की संगठनात्मक सशक्तिकरण कार्यशाला मण्डल अध्यक्ष आशा आचार्य की अध्यक्षता में बीकानेर पश्चिम विधायक सेवा केन्द्र पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

"पुराना शहर मंडल की संगठनात्मक सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन"
 "पुराना शहर मंडल की संगठनात्मक सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन"


कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष श्री मोतीलाल जी हर्ष का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक में संगठन की मजबूती,कार्यकर्ताओं की भूमिका,बूथ स्तर पर कार्ययोजना, आगामी कार्यक्रमों तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।  सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उत्साह और सक्रिय सहभागिता के साथ अपने विचार रखे।

इस प्रकार की कार्यशालाएँ संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री संजय जी शर्मा द्वारा किया गया। कार्यशाला में जिला कार्यकारिणी सदस्य गणेशजी व्यास, अरविंदजी व्यास, मंडल उपाध्यक्ष ओमजी सुथार, मुरलीधर दईया, मालचंद सुथार मंडल मंत्री सुनील दत्त चौहान, जितेंद्र व्यास, अनिरुद्ध आचार्य, इंद्रजी जोशी, इत्यादि श्रेष्ठ और ज्येष्ठ कार्यकर्ता तथा गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित पदाधिकारियों,BLA- 2 तथा श्रेष्ठ एवं ज्येष्ठ कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद एवं आभार।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.