ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा सेवा कार्यों को जारी रखते हुए गौ माता के लिए सर्दी के मौसम के अनुकूल मीठी लापसी बनाई गई एवं तुलसी सर्किल स्थित गौशाला में गायों को खिलाई गई। साथ ही संस्था के सदस्य वैभव गुप्ता के जन्मदिन केङ उपलक्ष में 15 मिनट का राम नाम जाप एवं सुंदरकांड का पाठ किया गया। संस्था के अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा वैभव को शुभाशीष प्रदान की एवं इसी तरह सेवा कार्य करते रहने का आशीर्वाद दिया।
![]() |
| गौशाला में गायों को खिलाई गई मिट्टी लापसी |
श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा कहा गया कि "गाय न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि इसके साथ अनेक वैज्ञानिक तथ्यों को भी जोड़ा गया है जो मानव जीवन को सुखी, समृद्ध और स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। गौ रक्षा का महत्व सिर्फ धार्मिक या सांस्कृतिक नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। प्राचीन भारत की अर्थव्यवस्था और जीवनशैली गाय पर आधारित थी। गाय के दूध, दही, घी, गोबर और मूत्र का उपयोग विभिन्न प्रकार से किया जाता था। गाय का गोबर फर्श लेपने, खाना पकाने और कृषि के लिए अत्यंत उपयोगी होता था। इसके अलावा, गाय का दूध और घी न केवल पौष्टिक होते हैं, बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होते हैं।"
सेवा कार्यों में संस्था के अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, हिमांशु किराडू, बसंत किराडू, अनिल स्वामी, वैभव हिमांशी, मयंक व अन्य सम्मिलित हुए।

