ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। एक बाइक सवार व्यक्ति घर के बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े को ले भागा। हम आप को बता दे जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के खतूरिया कालोनी की यह घटना है। और यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी।
![]() |
बीकानेर में बाइक सवार व्यक्ति महिला के सूख रहे कपड़ों को लेकर भाग, घटना कमरे में हुई कैद |
इस अनोखी चोरी को देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया। अब सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी स्पष्ट देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति दिन दहाड़े मौका पाकर घर के बाहर सूख रहे कपड़ों में से महिलाओं के कपड़े उतारकर तेजी से अपनी बाइक पर फरार हो गया। इस दौरान घर में मौजूद महिला उसको पकडने के लिए बाइक सवार के पीछे भी दौड़ी लेकिन बाइक सवार मौका पाकर भाग गया। मकान मालिक ने इस घटना की जानकारी व्यास कॉलोनी थाने में दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।