![]() |
भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा कोरोना प्रभावित देश बन गया |
ट्रिपल एस ओ न्यूज़ :- नई दिल्ली की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस संकर्मित के मामलों में भारत ने गुरुवार को ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया और दुनिया का चौथा सबसे कोरोना प्रभावित देश बन गया। एक दिन में भारत ने स्पेन और ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है। भारत में कोरोना के 2,97,205 मरीज हो गए हैं। भारत में लगातार सात दिनों से 9,500 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। भारत में एक दिन के अंदर मृतक की संख्या पहली बार 300 के पार पहुंची है. 'वर्ल्डमीटर' के आंकड़ों के मुताबिक, भारत कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित चौथा देश है. उससे अधिक मामले अमेरिका (20,76,495), ब्राजील (7,87,489), रूस (5,02,436) में हैं। राहत की बात ये है कि 1 लाख 41 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके।