ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 4 अगस्त। औषधि नियंत्रण विभाग ने जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर जिले के 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र (लाइसेंस) अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए हैं।
![]() |
| अनियमितताओं पर कार्रवाई: 5 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित |
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि रावत आबादी फाटा, बज्जू स्थित मनराज मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 10 से 19 अगस्त तक 10 दिनों के लिए निलंबित किया गया है।
इसी प्रकार पुराना रोशनी घर रोड, पंवारसर कुएं के पास स्थित रिद्धि सिद्धि मेडिकल एंड जनरल स्टोर तथा आडसर स्थित श्री भवानी मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 17 से 20 अगस्त तक 4 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।
वहीं सेरूणा स्थित श्री कृष्णा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 17 से 21 अगस्त तक 5 दिनों के लिए तथा सेरूणा भादू बास स्थित एस.के. हेल्थ केयर का अनुज्ञापत्र 17 से 26 अगस्त तक 10 दिनों के लिए निलंबित किया गया है।
औषधि नियंत्रण विभाग ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने के बाद नियमानुसार की गई है।

