वीर सैन्य सम्मान के साथ ब्रिगेडियर जगमाल सिंह को अंतिम विदाई, नम आंखों से उमड़ा जनसैलाब

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 29 अप्रैल। वीरता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की मिसाल रहे ब्रिगेडियर जगमाल सिंह को आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम संस्कार में सेना, प्रशासन, राजनीतिक जगत तथा समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

वीर सैन्य सम्मान के साथ ब्रिगेडियर जगमाल सिंह को अंतिम विदाई, नम आंखों से उमड़ा जनसैलाब
वीर सैन्य सम्मान के साथ ब्रिगेडियर जगमाल सिंह को अंतिम विदाई, नम आंखों से उमड़ा जनसैलाब


जयपुर स्थित 13 ग्रेनेडियर्स यूनिट द्वारा सैन्य परंपरा अनुसार गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह दृश्य अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण रहा, जिसने उपस्थित जनसमूह की आंखें नम कर दीं।

अंतिम संस्कार में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को नमन किया। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपने ताऊजी को कंधा देकर अंतिम विदाई दी और परिवारजनों को सांत्वना दी।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा पुष्पचक्र भेजकर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं भाजपा के कई पदाधिकारी एवं समाज के प्रतिनिधि भी अंतिम संस्कार में मौजूद रहे।

ब्रिगेडियर जगमाल सिंह की यूनिट के पूर्व व वर्तमान साथियों ने उन्हें याद करते हुए उनके साथ बिताए प्रेरणादायक क्षणों को स्मरण किया।

ब्रिगेडियर जगमाल सिंह का जीवन राष्ट्रसेवा, साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक रहा। उनके निधन से सैन्य जगत, समाज और परिवार ने एक प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व को खो दिया है। उपस्थित सभी लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.