BSNL द्वारा रासीसर स्कूल में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर। आज दिनांक  19 अक्टूबर 2024 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रासीसर में साइबर सुरक्षा पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करना था।

BSNL द्वारा रासीसर स्कूल में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन
BSNL द्वारा रासीसर स्कूल में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला का संचालन BSNL के सतर्कता अधिकारी मनोज कुमार चौहान द्वारा किया गया। चौहान ने साइबर सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्रदान की और छात्राओं को इंटरनेट की सुरक्षित उपयोग विधियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता सैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया और छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा दी। इस कार्यशाला में विद्यालय की छात्राओं के साथ-साथ समस्त स्टाफ ने भी भाग लिया।

विद्यालय प्रशासन ने इस प्रकार की कार्यशालाओं को भविष्य में भी आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि छात्राएँ डिजिटल युग में सतर्क और सुरक्षित रह सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.